ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार : पुलिस के हत्थे चढ़ा आर्मी का भगोड़ा, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का करता था काम, DIG लांडे की टीम ने दबोचा

SUPAUL : कोसी के इलाके में अपराध का पर्याय बन चुके कुख्यात अपराधी रूपक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार रूपक सिंह के खिलाफ सुपौल, सहरसा और मधेपुरा के विभिन्न थानों मे

बिहार : पुलिस के हत्थे चढ़ा आर्मी का भगोड़ा, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का करता था काम, DIG लांडे की टीम ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL : कोसी के इलाके में अपराध का पर्याय बन चुके कुख्यात अपराधी रूपक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार रूपक सिंह के खिलाफ सुपौल, सहरसा और मधेपुरा के विभिन्न थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस ने प्रतापगंज के पूर्व उप प्रमुख पर हुए जानलेवा हमला मामले की जांच के दौरान कोसी के सबसे बड़े मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रूपक सिंह इंडियन आर्मी का भगोड़ा है और कोसी में कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है।


आज कोसी रेंज के डीआईजी शिवदीप लांडे ने बताया कि मधेपुरा के घेलार थाना इलाके के रहने वाले विभूति सिंह उर्फ रूपक सिंह आर्मी का भगोड़ा है और साल 2019 में एक लड़की के अपहरण के मामले में सजा काट चुका है। सजा काटने के दौरान ही ये जेल में अपराधियों के संपर्क में आया और जिसके बाद इसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और अबतक कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।


डीआईजी ने बताया कि इसका नाम तब सामने आया जब प्रतापगंज के पूर्व उप प्रमुख अनमोल भारती को गोली मारने का प्रयास हुआ लेकिन गनीमत रही कि गोली चली नही। इसी जांच के दौरान विभूति सिंह का नाम सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने इसे जोगबनी से गिरफ्तार किया और इसी की निशानदेही पर भीमनगर के एक घर से पिस्टल भी बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान इसने मधेपुरा सोना लूट कांड सहित सुपौल ओर सहरसा के नवहट्टा में लूटकांड ओर हत्या की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता