ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार: कारोबारी से गन प्वाइंट पर लूट की कोशिश, असफल होने पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग; शख्स को लगी गोली

SUPAUL: सुपौल में बेखौफ अपराधियों ने एक मवेशी कारोबोरी से लूट की नाकाम कोशिश की। लूटपाट करने में विफल बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना जदिया थाना क्षेत

बिहार: कारोबारी से गन प्वाइंट पर लूट की कोशिश, असफल होने पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग; शख्स को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में बेखौफ अपराधियों ने एक मवेशी कारोबोरी से लूट की नाकाम कोशिश की। लूटपाट करने में विफल बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना जदिया थाना क्षेत्र के बघेली स्थित पेट्रोल पम्प के पास की है।


दरअसल, बाइक सवार दो अपराधियों ने जदिया-रानीगंज मार्ग के एनएच 327 ई पर बघेली स्थित पेट्रोल पम्प के पास मैजिक सवार मवेशी व्यापारियों से लूट की कोशिश की है, हालांकि वे इसमें सफल नहीं हो सके। जिसके बाद लूट में असफल होने पर अपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग की। जिसमें एक कारोबारी को गोली लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।


अपराधियों की गोली से घायल कारोबारी की पहचान अररिया के रानीगंज निवासी 52 वर्षीय मो. जहांगीर के रूप में हुई है। गोली जहांगीर के दायें पैर के घुटने में लगी है। जख्मी जहांगीर को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मवेशी व्यापारी रानीगंज से त्रिवेणीगंज के बघला स्थित मवेशी हाट जा रहे थे, इसी दौरान अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता