ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

बिहार: कमरे में फंदे से लटका मिला नाबालिग लड़की का शव, गांव के ही चार लड़कों पर हत्या का आरोप

SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां एक नाबालिग लड़की का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लड़की के परिजनों ने गांव के ही चार लड़कों पर हत्या करने का आरोप लगाय

बिहार: कमरे में फंदे से लटका मिला नाबालिग लड़की का शव, गांव के ही चार लड़कों पर हत्या का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां एक नाबालिग लड़की का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लड़की के परिजनों ने गांव के ही चार लड़कों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द के वार्ड संख्या पांच की है।


मृतक नाबालिग लड़की की पहचान रघुनाथ पासवान की 14 वर्षीय बेटी चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। मृतिका के भाई चंदन ने गांव के ही चार युवकों पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि गांव में किसी कार्यक्रम में डीजे पर अश्लिल गाना बजाया जा रहा था। जिसका मृतका के भाई ने विरोध किया था। इसके बाद आरोपियों ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया था और लगातार धमकी दे रहे थे।


मृतका के परिजनों ने गांव के ही मंगला साह, श्रवण कुमार, विशरंजन कुमार और जय प्रकाश पर चांदनी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता