ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार: जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम के साथ मारपीट, ग्रामीणों ने थानेदार और पुलिसकर्मियों पर जमकर बरसाए डंडे

SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने दारोगा समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर जमकर डंडे बर

बिहार: जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम के साथ मारपीट, ग्रामीणों ने थानेदार और पुलिसकर्मियों पर जमकर बरसाए डंडे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने दारोगा समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर जमकर डंडे बरसाए हैं। इस घटना में महिला थानेदार समेत दो पुलिस जवान और अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना लौकहा ओपी क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 की है।


दअरसल, लौकहा के वार्ड संख्या 6 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर लौकहा ओपी की पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिस टीम दोनों पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश कर ही रही थी कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। इस दौरान बीच बचाव कर रही महिला थानेदार निधि गुप्ता और दो अन्य पुलिस जवानों पर भी आरोपी पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से हमला बोल दिया।


बताया जा रहा है कि गांव के दो पक्षों में पूर्व से ही दो बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को एक पक्ष द्वारा खेत में ट्रैक्टर से जोताई कराई जा रही थी। जब इस बात की जानकारी दूसरे पक्ष के लोगों को हुई तो वे खेत में पहुंच गए और खेत जोतने का काम बंद करने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।


विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया और महिला थानेदार और अन्य जवानों पर जमकर लाठी डंडे बरसाए। घायल जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लौकहा ओपी थानेदार निधि गुप्ता को हल्की चोटें आई हैं जबकि मारपीट में एक पक्ष के दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता