ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : घर के बाहर झोपड़ी में सो रहा था बुजुर्ग, गोली मारकर बदमाशों ने कर दी हत्या

SUPAUL : बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर ही एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बुधवार की देर र

बिहार : घर के बाहर झोपड़ी में सो रहा था बुजुर्ग, गोली मारकर बदमाशों ने कर दी हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL :  बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर ही एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बुधवार की देर रात घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए। इसी दौरान घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग को बदमाशों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। परिजनों को घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान लतौना उत्तर वार्ड संख्या 4 निवासी 62 वर्षीय जगदीश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात में खाना खाने के बाद जगदीश यादव घर के बाहर बने झोपड़ी में सोने के लिए चले गए। गुरुवार की सुबह जब परिजन उन्हें जगाने के लिए पहुंचे तो उनका खून से लथपथ शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की मानें तो देर रात गोली चलने की आवाज सुना था लेकिन बिजली कड़कने की आवाज समझकर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। परिजनों की मानें तो जगदीश यादव की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज एसडीपीओ गणपति ठाकुर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दिया हैं। एसडीपीओ गणपति ठाकुर ने बताया कि अपराधियों ने सोए अवस्था में गोली मारकर जगदीश यादव की हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता