ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, गुस्साईं भीड़ ने दो को दबोचा और कर दी पिटाई

SUPAUL: सुपौल के अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है यही कारण है कि एक के बाद एक वारदातों को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा है। प्रतापगंज में एक बार फिर अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज

अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, गुस्साईं भीड़ ने दो को दबोचा और कर दी पिटाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: सुपौल के अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है यही कारण है कि एक के बाद एक वारदातों को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा है। प्रतापगंज में एक बार फिर अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। इस बार आधा दर्जन अपराधियों ने गांव के एक ग्रामीण को गोली मार दी है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने दो अपराधियों को दर दबोचा और उनकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। 


गौरतलब है कि प्रतापगंज के बेलही पुल के पास अब तक दो लोगों की हत्या इस साल हो चुकी है। लेकिन दोनों ही मामले में अब तक ना तो कार्रवाई की गयी और ना ही किसी की गिरफ्तारी की गयी है। इसी बात से गुस्साये ग्रामीणों ने गुरुवार को बेलही के पास एनएच-57 को जाम कर दिया और हंगामा मचाने लगे। इस दौरान भीड़ ने दो बदमाशों को इस तरह पीटा कि बीच-बचाव करने के लिए पुलिस को आना पड़ गया। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रतापगंज के बेलही चौक पर आए आधा दर्जन अपराधियों की एक दुकानदार से सामान खरीदने को लेकर कहासूनी हो गयी। तभी वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण जागेश्वर शर्मा ने इस बात की सूचना पुलिस को देनी चाही। पुलिस को फोन लगाए जाने से गुस्साएं अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उनके हाथ में लगी। जिसके बाद लोगों ने खदेड़ कर दो अपराधियों को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।


 घायल जागेश्वर शर्मा को लोगों ने सिमराही अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज जारी है। लगातार एक जगह हो रही आपराधिक घटनाओं से लोग आक्रोशित है। लोगों में पुलिस के खिलाफ भी गुस्सा देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी जगह पर कुछ दिन पहले प्रतापगंज प्रमुख के छोटे भाई को गोली मारकर ह्त्या कर दी गयी थी। 


वही सिमराही के एक दवा व्यवसायी के पुत्र अभिषेक की भी इसी जगह पर गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या के दोनों मामलों में पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। हालांकि एसडीपीओ पंकज मिश्रा अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता