ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पूर्व मुखिया और उसकी बेटी को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में सनसनी

SUPAUL : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सुपौल से जहां अपराधियों ने पूर्व मुखिया और उसकी बेटी को गोली मार दी है. इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. लगातार दो दिन में दो ब

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सुपौल से जहां अपराधियों ने पूर्व मुखिया और उसकी बेटी को गोली मार दी है. इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. लगातार दो दिन में दो बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात सुपौल जिले के किसनपुर थाना इलाके की है. जहां थरबिट्टा बांध के पास अपराधियों ने पूर्व मुखिया बेचन यादव और उसकी बेटी को गोली मार दी है. इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है. आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में रेफर कर दिया.


इस वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता