ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

सुपौल में कोयला कारोबारी से दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, हथियार लहराते भागे अपराधी

SUPAUL: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सुपौल का है जहां अपराधियों ने कोयला कारोबारी को अपना शिकार बनाया है। कोयल

सुपौल में कोयला कारोबारी से दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, हथियार लहराते भागे अपराधी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सुपौल का है जहां अपराधियों ने कोयला कारोबारी को अपना शिकार बनाया है। कोयला कारोबारी से 10 लाख रुपये की लूटकर अपराधी हथियार लहराते फरार हो गये। 


घटना सुपौल के पीपरा स्थित बसहा का है जहां बाइक सवार 3 अपराधियों ने लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि कोयला कारोबारी कई जगहों से अपने बकाये पैसे वसूल कर लौट रहे थे तभी तीन हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और पिस्टल के बल पर पास रखे 10 लाख रूपये लूट लिया और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। कोयला कारोबारी छपरा के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। दिनदहाड़े दस लाख रूपये की लूट से इलाके में दहशत का माहौल है।


कोयला कारोबारी के मुंशी दीपक ने बताया कि वह त्रिमुर्ती कंपनी में काम करता है। जो ईलाके के विभिन्न चिमनी मालिकों को कोयला की सप्लाई देता है। इसी दौरान वो पैसा वसूल करने मधेपुरा से पीपरा के बसहा पहुंचा था जहां उसने संतोष नाम के चिमनी मालिक से 9 लाख रुपये लिया और अन्य जगह से एक लाख रुपये लेकर जा रहा था। तभी बसहा के समीप ही पहले से घात लगाये अपराधियों ने उसकी बाइक को जबरन रोका और पिस्टल सटाकर 10 लाख रुपये लूट लिया। पीड़ित मुंशी दीपक कुमार छपरा का रहने वाला है। जो कोयला कारोबारी का मुंशी है। उन्होंने बताया कि दो बाइक पर सवार 3 अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने बताया कि ओवरटेक कर अपराधियों ने उन्हें रोका फिर मारपीट करने लगे। इस दौरान अपराधियों ने पास में रखे कैश और मोबाइल लूट लिया और मौके से फरार हो गये।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता