ब्रेकिंग
शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना शिक्षक सीट पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले? पूरी लिस्ट देखिये..✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना शिक्षक सीट पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले? पूरी लिस्ट देखिये..

पटना शिक्षक सीट पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले? पूरी लिस्ट देखिये..

पटना शिक्षक MLC चुनाव 2026 का पूरा रिजल्ट जानें। डॉ. संजीव कुमार सिंह, प्रो. नवल किशोर यादव, दिव्या ज्योति और अन्य उम्मीदवारों को कितने वोट मिले?

बिहार न्यूज
18 उम्मीदवार थे चुनाव मैदान में
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद के पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार सिंह ने भाजपा प्रत्याशी और 5 बार के MLC प्रो. नवल किशोर यादव को हराकर सीट पर कब्जा कर लिया।


 डॉ. संजीव कुमार सिंह ने 1,058 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। बीजेपी की इस सीट पर आरजेडी की जीत के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।


पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 18 उम्मीदवार एमएलसी का चुनाव लड़ें। जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी डॉक्टर संजीव कुमार को 4487 वोट हासिल हुए और उन्होंने जीत दर्ज करायी। सेकंड नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रो. नवल किशोर यादव को 3430 वोट मिले जबकि तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी की प्रत्याशी दिव्या ज्योति को 1571 वोट हासिल हुआ। 


कांग्रेस के संजय कुमार को मात्र 21 वोट मिले। 14 प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ें जिसमें सबसे ज्यादा वोट निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. रंजन कुमार को 398 हासिल हुई। तेजस्वी यादव ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि  Teachers निर्वाचन क्षेत्र के विजयी प्रत्याशियों को बधाई। हमारी पार्टी ने बहुत शानदार चुनाव लड़ा। लगभग ढाई दशक बाद RJD ने इन चुनावों में जीत दर्ज की है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र है। 


RJD के पक्ष में मतदान करने वाले सभी सम्मानित साथियों का आभार। बिहार में नौकरी और निवेश की भारी कमी है। शिक्षकों की कमी से विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में पढ़ाई प्रभावित है। शैक्षणिक सत्र नियमित नहीं है।  इस चुनाव में एनडीए द्वारा फर्जी वोट जुड़वाने और विपक्षी वोट कटवाने की साजिश का भी पर्दाफाश हुआ। चुनाव आयोग को चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना चाहिए। नीचे दिये गये लिस्ट में देखिये किस प्रत्याशी को कितना वोट मिला। निर्वाची पदाधिकारी सह पटना कमिश्नर की तरफ से यह आंकड़ा जारी किया गया है। वही विजयी उम्मीदवार संजीव सिंह को जीत का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। 

पटना शिक्षक सीट पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले? पूरी लिस्ट देखिये..

पटना शिक्षक सीट पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले? पूरी लिस्ट देखिये..

टैग्स