ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

सुपौल में 13 साल के बच्चे का मर्डर, अपराधियों ने आखें फोड़कर सिर और गले में मारा चाकू

SUPAUL : सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है. कशहा मटकुड़िया निवासी सिकेन्द्र यादव के 13 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार की हत्या कर दी गई है. हत्या कर

सुपौल में 13 साल के बच्चे का मर्डर, अपराधियों ने आखें फोड़कर सिर और गले में मारा चाकू
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है. कशहा मटकुड़िया निवासी सिकेन्द्र यादव के 13 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार की हत्या कर दी गई है. हत्या करने वाले अपराधियों ने उसकी एक आंख फोड़ डाली, गला और सिर में छुड़ा मारकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी है और शव को नहर किनारे फेंक दिया. 


परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात मृतक गांव में ही घर के बगल में भोज खाने गया था जिसके बाद से वह लापता था. काफी देर बाद घर नहीं लौटने पर उसकी तालाश की गई लेकिन इसका कुछ अता पता नहीं चल पाया. आज सुबह नौ बजे राहगीरों ने सूचना दी कि एक अज्ञात शव मटकुड़िया छोटी नहर के किनारे पड़ा हुआ है जिसके बाद गांव के कई लोग शव देखने के लिए दौड़े तो शव की पहचान कशहा मटकुड़िया निवासी सिकेन्द्र यादव के 13 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई.


जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. छानबीन में जुटे त्रिवेणीगंज थाना के एसआई मो. सद्दाम ने बताया कि एक 13 वर्षीय बच्चे की लाश मिली है. लाश देखने से पता चलता है कि किसी ने धारदार चाकू से वार कर इसकी हत्या कर दी है. मामले की छानबीन की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता