ब्रेकिंग
नल-जल योजना में अब नहीं चलेगी कागजी खानापूर्ति, गांव-गांव होगी जांच, अधिकारियों को देना होगा प्रमाणपत्र✦Sitamarhi Liquor Case : बिहार में शराबबंदी की खुली पोल! डायल 112 की गाड़ी में मिली शराब, बोतलें लूटने के लिए टूट पड़े लोग; VIDEO वायरल✦PM मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को गले लगाया, अयोध्या से जनकपुर जाने वाली पहली ट्रेन सरयू-कमला एक्सप्रेस का करेंगे उद्घाटन ✦दहेज में Brezza कार नहीं मिली तो पुलिस के जवान ने तोड़ी शादी, इंसाफ के लिए थाने पहुंची दुल्हन ✦बिहार में 2500 रुपये में हवाई सफर का मौका! ATF पर टैक्स जीरो, 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट की तैयारी; जानिए किन शहरों को मिलेगा फायदा✦नल-जल योजना में अब नहीं चलेगी कागजी खानापूर्ति, गांव-गांव होगी जांच, अधिकारियों को देना होगा प्रमाणपत्र✦Sitamarhi Liquor Case : बिहार में शराबबंदी की खुली पोल! डायल 112 की गाड़ी में मिली शराब, बोतलें लूटने के लिए टूट पड़े लोग; VIDEO वायरल✦PM मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को गले लगाया, अयोध्या से जनकपुर जाने वाली पहली ट्रेन सरयू-कमला एक्सप्रेस का करेंगे उद्घाटन ✦दहेज में Brezza कार नहीं मिली तो पुलिस के जवान ने तोड़ी शादी, इंसाफ के लिए थाने पहुंची दुल्हन ✦बिहार में 2500 रुपये में हवाई सफर का मौका! ATF पर टैक्स जीरो, 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट की तैयारी; जानिए किन शहरों को मिलेगा फायदा

पिता के सामने 7 साल की मासूम बेटी की कुदाल से काट कर हत्या, नाराज लोगों ने आरोपी के घर को लगाई आग

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में 7 वर्षीय बच्ची की कुदाल से निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी, जबकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने पिता के साथ दूध लेकर लौट रही सात साल की मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद लोगों का आक्रोश भड़क उठा है और गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक के घर में आग लगा दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड 8 की है।



गुरुवार की देर रात गांव के शंभू साह अपनी 7 वर्षीय बेटी के साथ गांव से ही दूध लेकर अपने घर लौट रहे थे। आगे-आगे शंभू साह चल रहे थे और पीछे पीछे उसकी 7  वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी हाथ में दूध की बोतल लेकर अपने घर लौट रही थी, तभी गांव के ही एक युवक ने प्रीति पर कुदाल से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। युवक ने लगातार कुदाल से प्रहार कर प्रीति के टुकड़े टुकड़े कर दिये, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।



इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राजू साह भागकर अपने घर में छिप गया। गांव के लोग आरोपी के घर पहुंच गए और घर को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर SDPO राजीव रंजन के नेतृत्व में कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को अपनी गिरफ्त में ले लिया।



घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस और प्रशासन द्वारा लोगों को कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की गई है। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्त में आए आरोपी से कड़ी पूछताछ में जुटी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता