ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

2 बहनों के साथ गैंगरेप मामला, बड़ी बहन की इलाज के दौरान मौत, विरोध करने पर युवकों ने मारी थी गोली

PATNA: गैंगरेप पीड़िता की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई है. विरोध करने पर युवकों ने पीड़िता को गोली मारकर घायल कर दिया था. घायल पीड़िता को पहले डीएमसीएच में भर्ती कराया था. फिर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: गैंगरेप पीड़िता की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई है. विरोध करने पर युवकों ने पीड़िता को गोली मारकर घायल कर दिया था. घायल पीड़िता को पहले डीएमसीएच में भर्ती कराया था. फिर यहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसको पटना में भर्ती कराया गया, लेकिन पीड़िता ने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में हुई थी. 

छोटी बहन के साथ भी हुआ गैंगरेप

मृतका के पति के अनुसार 6 युवकों ने उनकी पत्नी के साथ गैंगरेप किया था. जब विरोध करने लगी तो उसको सीने में युवकों ने गोली मार दी. वही मृतका की छोटी बहन के साथ भी दो युवकों ने गैंगरेप किया था. इस दौरान युवकों ने मामी और मृतक के पति को बंधक बनाकर इस घटना को अंजाम दिया था. यह घटना मंगलवार की रात हुई थी. सभी मेला देखकर लौट रहे थे. इस दौरान रास्ते में 7-8 की संख्या में युवकों ने दोनों बहनों के साथ गैंगरेप किया था.

घायल तड़पती रही और पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद गोली से घायल युवती को रागोपुर पुलिस ने घंटों जख्मी स्थिति में  थाने रखा और उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बदले वह सीमा विवाद में उलझी रही, अगर पुलिस ने सीमा विवाद को छोड़कर घायल युवती को हॉस्पिटल में भर्ती कराया होता है शायद आज वह जिंदा होती. 

टैग्स