ब्रेकिंग
पटना में गंगा किनारे सैकड़ों मकानों पर चलेगा बुलडोजर, दो चरणों में हटेगा अतिक्रमण; जानिए कब से शुरू होगी कार्रवाईपार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरलबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरपटना में गंगा किनारे सैकड़ों मकानों पर चलेगा बुलडोजर, दो चरणों में हटेगा अतिक्रमण; जानिए कब से शुरू होगी कार्रवाईपार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरलबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफर

सूदखोर निकली मामी, 35 की जगह भगीनी से मांगा 55 हजार रूपये, नहीं देने पर नवजात को बंधक बनाने की दी धमकी

NALANDA: नालंदा में एक मामी ने भगिनी की मजबुरी का फायदा उठाने की कोशिश की। भगनी प्रेंग्नेंट थी और वह प्रसव के लिए नूरसराय अस्पताल में गई थी लेकिन उसकी हालत उस वक्त ठीक नहीं थी

सूदखोर निकली मामी, 35 की जगह भगीनी से मांगा 55 हजार रूपये, नहीं देने पर नवजात को बंधक बनाने की दी धमकी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: नालंदा में एक मामी ने भगिनी की मजबुरी का फायदा उठाने की कोशिश की। भगनी प्रेंग्नेंट थी और वह प्रसव के लिए नूरसराय अस्पताल में गई थी लेकिन उसकी हालत उस वक्त ठीक नहीं थी जिस वजह से चिकित्सक ने उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बिहारशरीफ सदर अस्पताल जब वह पहुंची तब वहां आशा कार्यकर्ता ने उसके परिजनों के डरा दिया और उन्हें बहला फूसलाकर प्राइवेट क्लिनिक ले गये। 


प्राइवेट क्लिनिक के डॉक्टर ने प्रसव के दौरान 35 हजार रुपये की मांग की। महिला के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो 35 हजार रूपये अस्पताल में जमा कराए। महिला बच्चे को नहीं खोना चाहती थी जिस कारण उसने अपनी मामी से 35 हजार रुपये उधार लिया। जिसके बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद कर्ज देने वाली मामी 35 हजार के एवज में 55 हजार रुपये मांग करने लगी। जबकि महिला ने 35 हजार रुपये लौटने की बात कही। लेकिन सूदखोर मामी 55 हजार से एक रूपया कम लेने को तैयार नहीं थी। वह अपनी मांग पर डटी रही। 


अब महिला की मामी उसे धमकी दे रही है कि जब तक वह 55 हजार रूपये नहीं देगी तब तक नवजात बच्चा बंधक के रूप में उसके पास ही रहेगा। मामी की तरफ से इस तरह की धमकी मिलने के बाद पीड़िता काफी सदमें में है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन भी मामी की इस शर्त से हैरान हैं। फिलहाल नवजात का तबीयत खराब है। बिहारशरीफ सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में उसे रखा गया है। 


अब पीड़िता इस बात को लेकर चिंतित है कि एसएनसीयू से निकलने के बाद नवजात बच्चे को उसकी मामी ले जाएगी। वह नहीं चाहती है कि ऐसा हो। हालांकि वो कर्ज स्वरुप लिये गये पैसे 35 हजार लौटाने के लिए तैयार है लेकिन उसकी मामी 20 हजार रूपये सूद के तौर पर मांग रही है। वह कुल 55 हजार रूपये की मांग कर रही है। एक सप्ताह के अंदर 35 के बदले 55 हजार मांगे जाने से परिजन भी हैरान और परेशान हैं। पीड़ित महिला नूरसराय थाना क्षेत्र की बेलधन्ना गांव की रहने वाली रंजू देवी मदद की गुहार लगा रही है। 

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट