ब्रेकिंग
खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन

सुबह-सवेरे महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ROHTAS: खबर रोहतास जिले की है, जहां आज यानी मंगलवार को सुबह-सवेरे अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना करहगर थाना क

सुबह-सवेरे महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS: खबर रोहतास जिले की है, जहां आज यानी मंगलवार को सुबह-सवेरे अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना करहगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस मृतक महिला की पहचान करने में जुटी हुई है। 



घटना जिले के करगहर थाना अंतर्गत गारा चौबे नहर पथ में कुड़ियारी गांव के पास की है। बदमाशों ने मंगलवार की सुबह एक महिला को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला के शव को बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला की गोली मारकर हत्या की गई है। मौके से एक गोली का खोखा भी बरामद किया गया है।




फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है की महिला कौन है और इसके हत्या के पीछे का कारण क्या है। साथ ही पुलिस अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश कर रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Amit

FirstBihar संवाददाता