PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, डीजीपी विनय कुमार ने वीआरएस ले लिया है। सरकार ने तीन माह पूर्व नोटिस देने की समयावधि की शर्त को शिथिल करते हुए उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है।
बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन दिया था, जिसे बिहार सरकार ने मंजूरी दे दी है। गृह विभाग की ओर से 26 सितंबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।
अधिसूचना के अनुसार, विनय कुमार (IPS, 1991 बैच) के 25 सितंबर 2026 के आवेदन के आलोक में अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियमावली, 1958 के नियम 16(2) के तहत स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की स्वीकृति प्रदान की गई है।
सरकार ने तीन माह पूर्व नोटिस देने की समयावधि की शर्त को शिथिल करते हुए उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है।
बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह स्वीकृति राज्यपाल के आदेश से प्रदान की गई है। अधिसूचना पर गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार के हस्ताक्षर हैं।
विनय कुमार 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और वर्तमान में बिहार के पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात थे। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मंजूरी के बाद अब बिहार के नए DGP को लेकर प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी।






