ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

STF को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार के साथ तस्कर अरेस्ट

BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हथियार के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर हथियार तस्कर ओम प्रकाश

STF को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार के साथ तस्कर अरेस्ट
Anamika
1 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हथियार के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर हथियार तस्कर ओम प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. 

बताया जा रहा है कि  तस्कर को  जीरो माइल थाना क्षेत्र के जीरोमाइल गोलंबर के पास से गिरफ्तार किया गया है. एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि हथियार तस्कर पटना का रहने वाला ओमप्रकाश कुमार  हथियार लेकर बेचने के लिए आया हुआ था.

इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ पुलिस ने बेगूसराय पुलिस से संपर्क किया और जीरोमाइल गोलंबर के पास घेराबंदी कर छापेमारी कर हथियार तस्कर ओम प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. ओमप्रकाशके पास से चार पिस्टल, 55 जिंदा कारतूस, तीन मैगजीन और एक मोबाइल बरामद किया. फिलहाल एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस हथियार तस्कर से पूछताछ कर रही है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता