ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

STF को देखते ही डर गया कुख्यात माणिक, एनकाउंटर के डर से हाथ-पांव जोड़ने लगा

PATNA : पटना के टॉप टेन अपराधियों में से एक माणिक सिंह को एसटीएफ ने हजारीबाग में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. माणिक ओक सप्ताह से हजारीबाग के चंद किलोमीटर दूर एक निर्मा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :  पटना के टॉप टेन अपराधियों में से एक माणिक सिंह को एसटीएफ ने हजारीबाग में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.  माणिक ओक सप्ताह से हजारीबाग के चंद किलोमीटर दूर एक निर्माणाधीन मकान में रह रहा था.

एसटीएफ की टीम जैसे ही गुरुवार को वहां पहुंची तो कुख्यात अपराधी डर से कांपने लगा. हाथ-पांव जोड़कर एनकाउंटर के डर से गिड़गिड़ाने लगा. एसटीएफ की टीम ने उसे पकड़कर पटना पुलिस के हवाले कर दिया. 

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पांडव सेना के संचालकर संजय सिंह को गोली मारने वाले माणिक गिरोह के दो गुर्गों उज्जवल औऱ वीरु को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही पुलिस ने आरा के चांदी थाना के खनगाव से पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छापेमारी करते हुए हथियार के साथ तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. 

बता दें कि नौबतपुर के शंभूपुरा का रहने वाला माणिक अपने पिता मनोज सिंह के साथ मिलकर बाप- बेटा गिरोह का संचालन करता है.  हाल ही में उसने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से 50 लाख की रंगदारी नहीं मांगी थी, वहीं रंगदारी नहीं देने पर कंपनी की साइट पर जाकर उसके गुर्गों ने गोलीबारी और बमबाजी की थी.  बाप -बेटा गिरोह व्हाट्सएप पर कॉल करके कारोबारी और ठेकेदारों से रंगदारी मांगता था. 12 साल की उम्र में ही हथियार उठा चुका कुख्यात माणिक ने सबसे पहले खगौल में एक मार्बल कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने जमशेदपुर में कुख्यात रंजीत चौधरी के साथ मिलकर ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी.