ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

सृजन घोटाला : सीबीआई ने दर्ज की एक और प्राथमिकी, एक अरब की अवैध निकासी का है मामला

PATNA : बिहार के बहुचर्चित के सृजन घोटाला की जांच कर रही सीबीआई ने एक और नई प्राथमिकी दर्ज की है। सृजन घोटाले में सीबीआई की नई प्राथमिकी एक अरब की अवैध निकासी से जुड़ा है। मामल

सृजन घोटाला : सीबीआई ने दर्ज की एक और प्राथमिकी, एक अरब की अवैध निकासी का है मामला
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार के बहुचर्चित के सृजन घोटाला की जांच कर रही सीबीआई ने एक और नई प्राथमिकी दर्ज की है। सृजन घोटाले में सीबीआई की नई प्राथमिकी एक अरब की अवैध निकासी से जुड़ा है। मामला जिला कल्याण कार्यालय से 99 करोड़ 88 लाख 69 हजार 830 रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है, जो वर्ष 2007 से लेकर 2017 के बीच का है। प्राथमिकी में इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा व बैंक ऑफ इंडिया के अलावा सृजन महिला विकास सहयोग समिति के पदधारकों को अभियुक्त बनाया गया है।


अभियुक्तों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और आपराधिक षड्यंत्र करने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाये गये हैं।कल्याण कार्यालय की अवैध निकासी को लेकर यह तीसरी प्राथमिकी है। जिला कल्याण कार्यालय से 221.60 करोड़ की अवैध निकासी हुई है। कल्याण कार्यालय की राशि सृजन के खाते में ट्रांसफर कर दी गयी थी। 121 करोड़ 71 लाख 61 हजार की अवैध निकासी को लेकर पूर्व में दो प्राथमिकी दर्ज करायी जा चुकी है। 


23 दिसंबर 2020 को जिला कल्याण पदाधिकारी श्याम प्रसाद यादव ने कोतवाली थाने में तीसरी प्राथमिकी (कोतवाली कांड संख्या - 808/ 2020 ) दर्ज कराई थी। इस पर बिहार सरकार ने सीबीआई से जांच कराने को अधिसूचना जारी की थी। उसके आलोक में केन्द्र सरकार ने 30 जुलाई 2021 को अधिसूचना जारी की। सीबीआई ने मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा आरपी रोड शाखा भागलपुर, इंडियन बैंक पटल बाबू रोड भागलपुर, बैंक ऑफ इंडिया त्रिवेणी अपार्टमेंट भागलपुर के अफसरों के अलावा सृजन के पदधारकों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

टैग्स