ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सृजन घोटाला: मुख्य अभियुक्त रजनी प्रिया को लेकर पटना पहुंची CBI, गाजियाबाद से किया था गिरफ्तार

PATNA: बिहार के चर्चित सृजन घोटाला की मुख्य अभियुक्त रजनी प्रिया को गिरफ्तार करने के बाद आज सीबीआई की टीम उसे लेकर पटना पहुंची है। सीबीआई की टीम ने 10 अगस्त को रजनी प्रिया को

सृजन घोटाला: मुख्य अभियुक्त रजनी प्रिया को लेकर पटना पहुंची CBI, गाजियाबाद से किया था गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के चर्चित सृजन घोटाला की मुख्य अभियुक्त रजनी प्रिया को गिरफ्तार करने के बाद आज सीबीआई की टीम उसे लेकर पटना पहुंची है। सीबीआई की टीम ने 10 अगस्त को रजनी प्रिया को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था। सीबीआई रजनी को पटना सिविल कोर्ट स्थित सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश करेगी।


दरअसल, भागलपुर के सबौर स्थित सृजन महिला विकास सहयोगी समिति के जरिए विकास के नाम पर खर्च होने वाले पैसों का गलत तरीके से बंदरबांट किया गया था। करीब 1900 करोड़ रुपए के बंदरबांट का मामला सामने आने के बाद सीबीआई ने 25 अगस्त 2017 को सृजन घोटाले की जांच शुरू की थी। बिहार के सबसे बड़े 1900 करोड़ के सृजन घोटाले में अभी तक कई लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। मामले में कई बैंक अधिकारियों से लेकर क्लर्क तक जेल की हवा खा रहे हैं।


घोटाले के कुल 27 आरोपियों में से 12 जेल में बंद हैं जबकि 7 आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं। वहीं घोटाले की मुख्य अभियुक्त रजनी प्रिया, पूर्व आईएएस अधिकारी केपी रमैया और घोटाले की किंगपिन मनोरमा देवी का बेटा अमित कुमार फरार चल रहे थे। घोटाले के तीनों आरोपियों को सीबीआई गिरफ्तार करने में विफल रही, जिसके बाद कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व आईएएस अधिकारी केपी रमैया, अमित कुमार और रजनी प्रिया को भगोड़ा घोषित कर दिया है।


किंगपिन मनोरमा देवी की बहू और फरार अमित कुमार की पत्नी घोटाले की मुख्य अभियुक्त रजनी प्रिया को सीबीआई ने गाजियाबाद से गुरुवार को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को सीबीआई की टीम सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच रजनी को अपने साथ लेकर पटना पहुंची, जहां उसे पटना सिविल कोर्ट स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।