ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

श्रीनगर में आतंकियों की नापाक हरकत, अमृतसर के 2 युवकों को मारी गोली, एक की मौत

DESK: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बुधवार की शाम करीब 7 बजे आतंकवादियों ने कदल इलाके में आम लोगों को निशाना बनाया। पंजाब के रहने वाले सिख समुदाय के 2 लो

श्रीनगर में आतंकियों की नापाक हरकत, अमृतसर के 2 युवकों को मारी गोली, एक की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बुधवार की शाम करीब 7 बजे आतंकवादियों ने कदल इलाके में आम लोगों को निशाना बनाया। पंजाब के रहने वाले सिख समुदाय के 2 लोगों को गोली मार दी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


इस घटना में एक की मौत हो गयी है जबकि दूसरे की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मृतक की पहचान अमृतसर निवासजी 31 वर्षीय अमृत पाल के रूप में हुई है। वही अमृतसर के ही रहने वाले 25 वर्षीय रोहित को पेट में गोली मारी गयी है। जिसे SMHS अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। श्रीनगर में आतंकियों के नापाक हरकत के बाद इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश की जा रही है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। 



टैग्स