ब्रेकिंग
बिहार में पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, ऐसा नहीं किया तो बंद हो सकती है पेंशन✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦बिहार में पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, ऐसा नहीं किया तो बंद हो सकती है पेंशन✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....

SP और SDPO समेत बिहार के 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस, CJM के आदेश पर दर्ज हुआ मामला

KHAGARIA: बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां एसपी और एसडीपीओ समेत 9 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज हुआ है। खगड़िया के पूर्व एसपी जो वर्तमान में सीवान एसपी हैं, एसडीपीओ

SP और SDPO समेत बिहार के 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस, CJM के आदेश पर दर्ज हुआ मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां एसपी और एसडीपीओ समेत 9 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज हुआ है। खगड़िया के पूर्व एसपी जो वर्तमान में सीवान एसपी हैं, एसडीपीओ समेत तत्कालीन 9 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


चित्रगुप्त नगर थाना में जिले के तत्कालीन एसपी अमितेश कुमार, तत्कालीन सदर एसडीपीओ सुमित कुमार (वर्तमान में नालंदा जिला), सदर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह(वर्तमान में औरंगाबाद जिले में तैनात), तत्कालीन पुलिस निरीक्षक सदर पवन कुमार, तत्कालीन मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार (वर्तमान में अलौली थाना में तैनात), अमलेश कुमार, तत्कालीन मुफस्सिल थानाध्यक्ष, पुलिस लाइन के तत्कालीन मेजर महेन्द्र प्रसाद सिंह, एसआई निलेश कुमार समेत 9 पुलिस अधिकारियों को नामजद किया गया है।


मानसी थाना के तत्कालीन एसआई अमलेंदू प्रसाद सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए सीजेएम के आदेश पर खगड़िया के पूर्व एसपी-एसडीपीओ समेत तत्कालीन 9 पुलिस अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जानकारी के मुताबिक, मानसी थाना में पदस्थापित रहे तत्कालीन दारोगा अमलेंदू सिंह की याचिका पर सुनवाई बाद सीजेएम द्वारा प्राथमिकी के आदेश 6 मई 2024 को दिया गया था। प्राथमिकी 4 जुलाई 2024 को दर्ज की गयी। 


अमलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व एसपी समेत 9 पुलिस अधिकारियों पर सदर अस्पताल में घेरकर मारपीट, मोबाइल छीन लेने सहित अन्य आरोप लगाते हुए सीजेएम न्यायालय में वाद दायर किया गया था। जिसमें सीजेएम के आदेश पर चित्रगुप्त नगर थाना में पूर्व एसपी समेत 9 पुलिस अधिकारियों को नामजद आरोपित बनाते हुए पर प्राथमिकी दर्ज की है। खगड़िया एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने कहा कि सीजेएम के आदेश पर चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।