ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Bihar News: SKMCH में मरीज की मौत पर भारी बवाल, परिजनों और डॉक्टरों के बीच जमकर मारपीट

Bihar News: मुजफ्फरपुर स्थित SKMCH में मरीज की मौत के बाद परिजनों और डॉक्टरों के बीच जोरदार मारपीट और तोड़फोड़ हुई, जिससे ओपीडी सेवा ठप पड़ गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर का एसकेएमसीएच बुधवार की सुबह रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। यहां मरीज की मौत के बाद परिजनों और डॉक्टरों के बीच जमकर मारपीट हुई और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। इस घटना के बाद अस्पताल में ओपीडी सेवा बाधित हो गई है, जिससे अन्य मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


दरअसल, जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के चकमहमद गांव के रहने वाले प्रकाश कुमार और उनके भाई अविनाश कुमार अपनी मां के साथ पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लेकर अपने कार से मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने कई तरह के जांच की बात की और इलाज शुरू किया। इमरजेंसी में डॉक्टर ने मरीज राजगीर पासवान को सात आठ इंजेक्शन लगा दी। 


मृतक राजगीर पासवान के दोनों बेटे प्रकाश कुमार और अविनाश कुमार ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर बिना जांच पड़ताल किए कई सुई लगा देने से मौत की बात कही। वहीं बिना जांच इतना सुई देने का कारण पूछे जाने पर जाति सूचक शब्द गाली देकर दोनों भाई को डॉक्टर अपने केबिन में खींच कर ले गए और गार्डन तथा डॉक्टर ने मिलकर बुरी तरह मारपीट की और गाली गलौज किया। 


मृतक राजगीर पासवान के बेटे प्रकाश कुमार ने आरोप लगाया है कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और सुरक्षा गार्ड्स से कारण पूछने पर जबरन खींच कर एक रूम में ले जाया गया जहां कोई सीसीटीवी नहीं है वहां ले जाकर जमकर मारपीट की गई लाठी डंडे और हॉकी स्टिक से और मेरे भाई का करीब डेढ़ लाख का फोन छीन लिया गया इतना ही नहीं कर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। 


मृतक राजगीर पासवान के बेटे अविनाश ने बताया कि पिताजी का डेथ हो जाने के बाद मां सब के साथ बाहर बैठकर रो रही थी और सिर्फ हम लोगों ने डॉक्टर से लापरवाही के कारण मौत कहा इसके बाद रूम में ले जाकर हम दोनों भाइयों की जमकर पिटाई की गई । 


डॉक्टर से मारपीट में घायल दोनों भाई मृतक राजगीर पासवान का सब गाड़ी में मां के साथ रखकर क्षतिग्रस्त गाड़ी सहित मेडिकल कॉलेज के पुलिस चौकी पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। दोनों भाइयों को सिर में चोट लगी थी और कपड़े भी फटे थे शरीर पर कई जगह निशान थे। 


वहीं दूसरी और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के द्वारा परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाकर ओपीडी सेवा बंद कर हड़ताल पर चले गए। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के द्वारा लगातार डॉक्टर से वार्ता चल रही है लेकिन ओपीडी सेवा सुचारु नहीं कराया गया है। डॉक्टर के तरफ से परेशानों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ परिजनों का आरोप भी गंभीर है। 


पूरे मामले में पूछे जाने पर अहियापुर थाना के थानेदार रोहन कुमार ने कहा कि सुबह में मेडिकल कॉलेज में मरीज के परिजन और डॉक्टर के बीच मारपीट की घटना हुई है पूरे मामले में लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता