ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

सीवान रेलवे स्टेशन पर दिनदहाड़े शख्स की गोली मारकर हत्या, पत्नी के साथ कर रहा था ट्रेन का इंतजार

SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है. वारदात को सबसे भीड़भाड़ वाली जगह रे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है. वारदात को सबसे भीड़भाड़ वाली जगह रेलवे स्टेशन पर अंजाम दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर का रहने वाला फैसल अपनी पत्नी के साथ कोलकाता जाने  के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बाघ एक्सप्रेस का इंतजार कर रहा था. तभी हथियार से लैस अपराधियों ने उसे चारो तरफ से घेर लिया और गोलियों की बौछार कर दी. जिससे मौके पर ही फैसल की मौत हो गई. 

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार चमकाते हुए मौके से फरार हो गए.  वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है. रेलवे स्टेशन पर दिनदहाड़े मर्डर की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. 



रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता