ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

सीवान पुलिस का खुलासा: जाली नोट का धंधा करने वाले 4 गिरफ्तार

SIWAN: सीवान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जाली नोट छापने के गिरोह का खुलासा एसपी ने किया है। गिरोह का मुख्य सरगना बंटी सहित 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अ

सीवान पुलिस का खुलासा: जाली नोट का धंधा करने वाले 4 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SIWAN: सीवान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जाली नोट छापने के गिरोह का खुलासा एसपी ने किया है। गिरोह का मुख्य सरगना बंटी सहित 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सुरेश, रंजीत और संजीत भी शामिल है। एक अपराधी गोपालगंज का रहने वाला है।  


सीवान SP अभिनव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में जाली नोट छापे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस की टीम बनायी गयी। महराजगंज DSP के नेतृत्व में महराजगंज थानाध्यक्ष, SHO गोरेयाकोठी, SHO बड़हरिया, सराय ओपी प्रभारी,जीरादेई SHO और टेक्निकल टीम के साथ-साथ यूपी पुलिस को मिलाकर एक टीम गठित की गयी।


 जिसके बाद छापेमारी कर जाली नोट छापने की 2 प्रिंटेड मशीन के साथ गिरोह के मुख्य सरगना सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से एक देसी कट्टा, 2 प्रिंटेड मशीन, 6 लाख 18 हज़ार रुपये के जाली नोट और भारी मात्रा में अर्धनिर्मित जाली नोट बरामद किया गया।


SP अभिनव कुमार ने बताया कि जाली नोट छापने का धंधा डेढ़ साल से सुनियोजित तरीके से चल रहा था। जिसमें 100, 200, 500 और 2000 के जाली नोट छापे जा रहे थे जिसे देखकर यह पता लगा पाना मुश्किल था कि कौन असली नोट है और कौन नकली नोट। जाली नोटों की छपाई के बाद इसे यूपी में सप्लाई किया जा रहा था। 


ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि सीवान के बाजारों में भी जाली नोट आया हो। फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर जानकारी इक्टठा करने में जुटी है। वही इनकी निशानदेही के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। SP अभिनव कुमार ने बताया कि  गिरोह का मुख्य सरगना बंटी का अबतक  कोई अपराधिक इतिहास नहीं मिल पाया है। फिलहाल जांच में पुलिस जुटी है। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गयी है। 


रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता