ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

एक तरफ थाने का निरीक्षण कर रहे थे DIG मनु महाराज, दूसरी ओर अपराधियों ने युवक को मारी गोली

SIWAN : इस वक़्त की बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को सरेआम गोली मार दी है. गोली युवक के सिर में लगी है जिससे उसकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रह

एक तरफ थाने का निरीक्षण कर रहे थे DIG मनु महाराज, दूसरी ओर अपराधियों ने युवक को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : इस वक़्त की बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को सरेआम गोली मार दी है. गोली युवक के सिर में लगी है जिससे उसकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है. सबसे बड़ी बात ये है कि आज ही एक तरफ सीवान के डीआइजी मनु महाराज थाना का निरीक्षण कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. 


घायल युवक का नाम दिनेश बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार दिनेश को किसी ने फोन कर बुलाया और मौका देखकर उसे गोली मार दी. सिर में गोली लगने की वजह से उसकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. मामला जिरादेई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. 


इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. स्थानीय लोग और परिजनों से पूछताछ जारी है. मामले की छानबीन की जा रही है. 

टैग्स