ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सीवान में रफ्तार का कहर जारी, अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों को रौंदा, एक की मौत 3 की हालत नाजुक

SIWAN: इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों कुचल दिया जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना पजुवार गांव के पास की बता

सीवान में रफ्तार का कहर जारी, अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों को रौंदा, एक की मौत 3 की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों कुचल दिया जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना पजुवार गांव के पास की बतायी जा रही है। जहां तेज गति से आ रही एक बेलगाम ट्रक ने चार लोगों को रौंद दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है जबकि तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। 


गंभीर रूप से घायल तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पजुवार गांव के पास की है। जहां इस घटना से इलाके के लोग आक्रोशित हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ी चलाता है और गाड़ी की स्पीड तेज होने के कारण इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आती है लेकिन पुलिस ऐसे ट्रक चालकों पर कार्रवाई नहीं करती। और यही कारण है कि आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने होती है। आज अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों को कुचल दिया है जिसमें एक की मौत हो गयी है जबकि तीन जिन्दगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।