ब्रेकिंग
अब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांच

दोस्त से मिलने आए रांची के बीटेक स्टूडेंट का सीवान में मर्डर,आरोपी इनकम टैक्स अफसर फरार

SIWAN : दोस्त से मिलने आए रांची के बीटेक स्टूडेंट की सीवान में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप इनकम टैक्स इंस्पेटर पर लगा है. हत्या के बाद से आरोपी इनकम टैक्स अफसर फरा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SIWAN : दोस्त से मिलने आए रांची के बीटेक स्टूडेंट की सीवान में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप इनकम टैक्स इंस्पेटर पर लगा है. हत्या के बाद से आरोपी इनकम टैक्स अफसर फरार हो गया.

मामला शहर के महादेवा ओपी थाना इलाके के मालवीय नगर की है. जहां गुरुवार की शाम एक बीटेक स्टूडेंट की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक रांची के तीस्ता रोड़ का रहने वाले झारखंड कोल माइन्स के मैनेजर का पुत्र हर्षित  है.

वह भोपाल में बीटेक का छात्र था. बुधवार को वह भोपाल से पटना पहुंचा था, जहां से अपने दोस्त से मिलने सीवान पहुंचा था. इसके बाद दोस्त के साथ पार्टी की. पार्टी के दौरान ही दोस्त के रुम पार्टनर सुपौल का रहने वाले इनकम टैक्स इंस्पेक्टर प्रसून पंकज से किसी बात को लेकर बकझक हो गई. उस समय विवाद खत्म हो गया. मृतक के दोस्त ने बताया कि इस से नाराज उसका रुप पार्टनर ने रुम खाली करने की चेतावनी दी. इसके बाद पूरे दिन मामला शांत रहा. लेकिन गुरुवार की देर शाम वह अपने कुछ दोस्तों के साथ रुम पर आया और हर्षित के साथ मारपीट करने लगा. इस दौरान बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे हर्षित की मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. वहीं मृतक छात्र के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.