ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

सीवान में 4 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधी रुपये लेकर फरार

SIWAN : जिले के महादेवा थाना इलाके में अपराधियों ने लूट की एक घटना को अंजाम दिया है. अपराधी एक महिला से 4 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की

सीवान में 4 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधी रुपये लेकर फरार
First Bihar
2 मिनट

SIWAN :  जिले के महादेवा थाना इलाके में अपराधियों ने लूट की एक घटना को अंजाम दिया है. अपराधी एक महिला से 4 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना सीवान शहर के महादेवा थाना इलाके की है. जहां पकड़ी मोड़ के पास अपराधी एक महिला से 4 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि  बड़हरिया थाना के करबला की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ फेडरल बैंक से 4 लाख रुपये निकाल कर अपने घर जा रही थी. शहर के पकड़ी मोड़ के पास कुछ समान खरीदने के लिए उसके पति बाइक से उतरे और उसी वक्त बाइक सवार दो की संख्या में अपराधी पहुंचे और बैग छीनकर आराम से चलते बने.


इधर महिला के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर लोग उसकी तरफ दौड़े तबतक अपराधी काफी दूर निकल गए थे. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता