ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

शराब माफियाओं ने पुलिस पर किया जानलेवा हमला, 6 पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती

SIWAN : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. लेकिन इसके बावजूद भी कई जिलों में धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है. पुलिस शराब की बिक्री पर नकेल कसने में जुटी हुई है. इस वक्

शराब माफियाओं ने पुलिस पर किया जानलेवा हमला, 6 पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती
First Bihar
2 मिनट

SIWAN :  बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. लेकिन इसके बावजूद भी कई जिलों में धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है. पुलिस शराब की बिक्री पर नकेल कसने में जुटी हुई है. इस वक्त एक बड़ी खबर सीवान से सामने आ रही है. जहां शराब माफियाओं ने पुलिस टीम के ऊपर हमला बोला है. इस हमले में 6 पुलिसकर्मी घायल बताये जा रहे हैं.


घटना सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाना इलाके की है. जहां छितौली गांव में शराब माफियाओं ने पुलिस की टीम के ऊपर जानलेवा हमला बोला है. इस हमले में तक़रीबन आधा दर्जन पुलिसवाले गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. बताया जा रहा है कि शराब बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम छापेमारी करने गई हुई थी.


छापेमारी के दौरान शराब माफियाओं ने पुलिस के ऊपर हमला कर दिया. 6 पुलिसकर्मी घायल बताये जा रहे हैं. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिले के सीनियर अफसर मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में कर रहे हैं. इलाके में छापेमारी की जा रही है. पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रयासरत है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता