ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

शराबबंदी वाले बिहार में जमकर हुई शराब की लूट, मिनटों में खाली हो गई पूरी कार

SIWAN : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके पड़ोसी राज्यों से बड़ी मात्रा में शराब की खेप बिहार पहुंच रही है। हर दिन भारी मात्रा में शराब की खेप पकड़ी जा रही है। इसी

शराबबंदी वाले बिहार में जमकर हुई शराब की लूट, मिनटों में खाली हो गई पूरी कार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके पड़ोसी राज्यों से बड़ी मात्रा में शराब की खेप बिहार पहुंच रही है। हर दिन भारी मात्रा में शराब की खेप पकड़ी जा रही है। इसी बीच सीवान से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां लोगों ने एक कार से शराब की जमकर लूट की है। लोगों में शराब लूटने की ऐसी होड़ मची की मिनटों में ही पूरी कार खाली हो गई। घटना मैरवा थाना क्षेत्र के मझौली रोड़ की है।


दरअसल, यूपी की सीमा से सटे होने के कारण मैरवा थाना क्षेत्र धड़ल्ले से शराब की तस्करी होती है। तस्कर बड़े ही आराम से यूपी से शराब की खेप लेकर बिहार में प्रवेश कर जाते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को मैरवा थाना क्षेत्र के मझौली रोड के रास्ते कार सवार तस्कर यूपी से शराब की खेप लेकर बिहार की सीमा में घुसे थे। इसी दौरान मैरवा पुलिस ने तस्करों की कार को रोका लेकिन तस्कर तेजी से भागने लगे।


बीच रास्ते में तस्कर कार को छोड़कर मौके से फरार हो गये। तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस उनकी पीछा कर रही थी। इसी बीच खुली कार में शराब की खेप देख लोग शराब की लूट करने लगे। जिसके हाथ जितनी शराब की बोतले लगीं वह लेकर फरार हो गया। इसी दौरान पुलिस को शराब लूट की सूचना मिली। जैसे ही पुलिस शराब लदी कार के पास पहुंची, शराब लूट रहे लोग भी मौके से फरार हो गए। शराब लूट का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।