ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

घर के बाहर सोशल वर्कर का मर्डर, अपराधियों ने सिर में मारी गोली

SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां लॉकडाउन के दौरान अपराधियों ने पुलिस की सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए घर के दरवाजे पर मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है. <

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां लॉकडाउन के दौरान अपराधियों ने पुलिस की सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए घर के दरवाजे पर मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है. 

मिली जानकारी के अनुसार सीवान के आन्दर के सोशल वर्कर  शेषनाथ द्विवेदी उर्फ टिंकू बाबा की अज्ञात अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी है. टींकू बाबा को घर के दरवाजे पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई . 


बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार होकर चार की संख्या में आए अपराधियों ने टिंकू बाबा को उनके ही घर के बाहर दरवाजे पर ही सिर में सटाकर दो गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर जब घर के लोग बाहर आएं तो देखा कि टिंकू बाबा जमीन पर गिरकर तड़प रहे हैं. परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस जांच में जुट गई है. 


रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan

FirstBihar संवाददाता