ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! कोल्ड ड्रिंग पिलाने के बहाने घर से बुलाया और दो दोस्तों को मार दी गोली

SIWAN: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है जहां अपराधियों ने कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने घर से ब

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! कोल्ड ड्रिंग पिलाने के बहाने घर से बुलाया और दो दोस्तों को मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है जहां अपराधियों ने कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने घर से बुलाकर दो लड़कों को गोली मार दी। एक साथ दो युवकों को गोली लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना टारी बाजार और भांटी गांव के बीच की है।


बताया जा रहा है कि सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव निवासी बदमाश ने गभीरार गांव के रहने वाले आदित्य सिंह को कोल्ड ड्रिंक पिलाने की बात कह टारी बाजार बुलाया था। कोल्ड ड्रिंग पीने की लालच में आदित्य सिंह अपने एक अन्य दोस्त अंशु सिंह के साथ टारी बाजार पहुंचा था। जिसके बाद आरोपी बदमाश ने आदित्य को एक बगीचे में बुलाया।


आरोपी के बताए जगह पर आदित्य अपने दोस्त अंशु सिंह के साथ पहुंचा। जिसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई और इसी दौरान बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में आदित्य सिंह को पेट में गोली लगी है जबकि अंशु के हाथ में गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घायल आदित्य की बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक आपसी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस के मुताबिक अपराधी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी पेशेवर बदमाश है और हत्या के मामले में पहले उसकी संलिप्तता सामने आ चुकी है। हत्या के मामले में भी पुलिस उसे पहले से तलाश कर रही है।