ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार से बड़ी खबर: माले नेता समेत तीन लोगों को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

SIWAN: इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां माले नेता समेत तीन लोगों को गोली मारी गई है। इस दौरान बदमाशों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा। गोली लगने से म

बिहार से बड़ी खबर: माले नेता समेत तीन लोगों को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SIWAN: इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां माले नेता समेत तीन लोगों को गोली मारी गई है। इस दौरान बदमाशों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा। गोली लगने से माने नेता समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के रामगढ़ई गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, माले नेता जयशंकर समेत जिन दो और लोगों को गोली लगी है उसमें मां-बेटा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि देर रात गांव के ही कुछ लोगों ने रमेश कुमार के घर के पास रखे धान के बोझा मे आग लगा दिया था। इस मामले में पीड़ित ने दरौंदा थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद माले नेता पीड़ित रमेश कुमार के घर घटना की जानकारी लेने के लिए पहुंचे थे, तभी आरोपियों ने हमला बोल दिया।


पहले तो माले नेता जयशंकर और पीड़ित परिवार के लोगों से मारपीट करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें माले नेता जयशंकर, रमेश की रिश्तेदार सीता देवी और उसके बेटे मोनू कुमार को गोली लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आनन फानन में तीनों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 


माले नेता और घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को पीएमसीएच रेफर किया गया है। घायल महिला और उसका बेटा उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले बताए जा रहे हैं और बीते सात फरवरी को रामगढिया आए थे। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।