ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, सीवान में फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या, पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट पर चाकू से हमला

PATNA/ SIWAN: बिहार में अपराधियों का तांडव अब भी जारी है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान और राजधानी पटना का है जहां अपराधियों ने एक ब

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, सीवान में फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या, पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट पर चाकू से हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA/ SIWAN: बिहार में अपराधियों का तांडव अब भी जारी है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान और राजधानी पटना का है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बात पटना की करें तो यहां एक सीनियर एडवोकेट पर अपराधियों ने चाकू से हमला किया है जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये हैं।  


पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट रविकांत कुमार पर अपराधियों ने चाकू से हमला किया है। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये हैं। आनन फानन में उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। अधिवक्ता रविकांत कुमार को अपराधियों ने बिहटा में हमला बोला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।


 वही सीवान में अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जाता है कि मृतक नीरज कुमार भारत फाइनेंस में फील्ड स्टाफ थे और कलेक्शन का पैसा लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे तभी अपराधी लूटपाट करने लगे जिसका विरोध जब नीरज ने किया तो गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गयी है। घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल दोनों ही मामलों में पुलिस जांच में जुटी है।