ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : लूटपाट के दौरान CSP संचालक को मारी गोली, लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश

SIWAN : बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना बसंतपुर बाजार की है। यहां दिनदहाड़े अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मार दी

बिहार : लूटपाट के दौरान CSP संचालक को मारी गोली, लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना बसंतपुर बाजार की है। यहां दिनदहाड़े अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मार दी और उसके पास से पांच लाख रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सीएसपी संचालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि CSP संचालक उपेंद्र यादव बुधवार की सुबह पांच लाख रुपए लेकर सीएसपी सेंटर जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान बसंतपुर बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक को घेर लिया और लूटपाट की कोशिश की। सीएसपी संचालक उपेंद्र यादव ने जब लूटपाट का विरोध किया, अपराधियों ने उसे गोली मार दी और पांच लाख रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सीएसपी संचालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस इलाके के लोगों से पूछताछ कर रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। पुलिस ने लूटकांड में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने के भरोसा दिलाया है।