ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सीवान में मर्डर से सनसनी, बेखौफ अपराधियों ने बाप-बेटी को मारी गोली

SIWAN : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक़्त एक बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बेख

सीवान में मर्डर से सनसनी, बेखौफ अपराधियों ने बाप-बेटी को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक़्त एक बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बेखौफ अपराधियों ने शिक्षा विभाग के रिटायर कर्मी का मर्डर कर दिया है. बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर रिटायर कर्मी को मौत के घाट उतार दिया है. उनकी बेटी को भी गोली मारकर घायल कर दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात बिहार के सीवान जिले की है, जहां गोपालपुर थाने के राजापुर गांव में बेखौफ अपराधियों ने शिक्षा विभाग के रिटायर कर्मी का मर्डर कर दिया है. मृतक की पहचान बद्री ठाकुर (82) के रूप में की गई है. इस घटना में मृतक बद्री ठाकुर की बेटी सरोज देवी भी जख्मी हो गई हैं, जिनकी शादी जीरादेई थाने के तीतरा गांव के रहने वाले कपिलदेव ठाकुर से हुई है. सरोज देवी को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है किपिता-पुत्री घर से टहलते हुए राजापुर-सेमरा पथ पर गांव के सामने स्थित अपने कम्प्यूटर की दुकान तक गए थे. वहां कुछ देर रूकने के बाद फिर टहलते हुए अपने घर के तरफ आ रहे थे. इस दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने आगे से दोनों को घेर कर ताबड़तोड़ फार्यंरग शुरू कर दी, जिसमे बद्री ठाकुर और उसकी पुत्री को दो-दो गोलियां लगी. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. गोपालपुर के थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार का कहना है कि राजापुर गांव में हुई हत्या के मामले में अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टैग्स