ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार : रेप की कोशिश के बाद मासूम बच्ची की हत्‍या, भीड़ ने पुलिस टीम पर किया हमला

SIWAN : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के सीवान जिले से सामने आ रही है. बलात्कार की कोशिश के बाद एक मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम

बिहार : रेप की कोशिश के बाद मासूम बच्ची की हत्‍या, भीड़ ने पुलिस टीम पर किया हमला
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के सीवान जिले से सामने आ रही है. बलात्कार की कोशिश के बाद एक मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम के ऊपर जानलेवा हमला किया है. पुलिस के ऊपर रोड़ेबाजी करने की बात सामने आ रही है. सीवान पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात सीवान जिले के पचरूखी थाना इलाके की है. यहां अलापुर गांव में संदेहास्पद स्थिति में 5 साल की एक मासूम बच्ची की लाश बरामद की गई है. बताया जा रहा है कि रेप की कोशिश के बाद बच्ची की हत्या की गई है. इस वारदात को अंजाम देने वाले प्रदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जो सिसवन थाना के सुबही रामगढ़ गांव रहने वाला बताया जा रहा है. जानकारी मिली है कि आरोपी प्रदीप सिंह आलापुर गांव में अपने मामा के घर आया था.


मृतक बच्ची के परिजनों ने बताया कि बच्ची कल शाम से ही लापता थी. उन्होंने बच्ची को ढूंढने की पूरी कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका. जिसके बाद उन्होंने पचरूखी थाना में बच्ची के लापता होने की शिकायत की. पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी प्रदीप सिंह को पकड़ा और कड़ाई से पूछताछ की.


पूछताछ के दौरान प्रदीप ने पुलिस के सामने इस बात को कुबूल किया कि उसने बच्ची को जान से मार दिया है और उसकी लाश को छिपा दिया है. जब पुलिस प्रदीप को उस जगह ले गई तो देखी की बच्ची की लाश छिपाई गई है. उधर दूसरी ओर पुलिस आरोपी प्रदीप को साथ लेकर जब शव की बरामदगी के लिए जा रही थी. तब गुस्से भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. भीड़ ने पुलिस के वाहन का शीशा भी तोड़ दिया.