ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार: पूर्व सांसद के करीबी का मर्डर, इलाके में हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस

SIWAN : कभी पत्नी की सिंदूर पोछकर बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन का किला ध्वस्त करने की कसम खाने वाले बीजेपी के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव के करीबी की हत्या कर दी गई है. चुनावी रंज

बिहार: पूर्व सांसद के करीबी का मर्डर, इलाके में हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस
First Bihar
3 मिनट

SIWAN : कभी पत्नी की सिंदूर पोछकर बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन का किला ध्वस्त करने की कसम खाने वाले बीजेपी के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव के करीबी की हत्या कर दी गई है. चुनावी रंजिश में इस बड़ी वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने पुलिस से मामले की छानबीन कर जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी की बात कही है.


वारदात सीवान जिले के एमएचनगर थाने की है. यहां करमासी स्थित मध्य विद्यालय के पास गड्ढे से एक युवक का शव बरामद किया गया, जो सीवान के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव का काफी करीबी बताया जा रहा है. मृतक की पहचान लहेजी स्थित नरकुल भगत के टोला के रहने वाले शिवशंकर यादव के बेटे रंजीत कुमार यादव (27) के रूप में की गई है. पूर्व सांसद ने घटना में चुनावी रंजिश का मामला बताया है.


बताया जा रहा है कि सुबह काेचिंग जा रहे बच्चों ने सबसे पहले शव को देखा और उन्होंने सूचना दी कि सड़क किनारे एक बाइक गिरी हुई है और एक शख्स की लाश भी वहीं पर पड़ी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही एमएचनगर थाना की पुलिस दल-बल के साथ पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


बताया जा रहा है कि मृतक युवक रंजीत कुमार यादव 8 क्टूबर को हसनपुरा में चुनाव के बाद अपनी ससुराल गया था. परिजनों ने बताया कि वह बाइक से ससुराल जीरादेई के ठेपहां गांव गया था. उसकी पत्नी मायके में ही थी. देर शाम लौटने के दौरान करमासी गांव के पास घटना को अंजाम दिया गया. आसपास के लोगों का कहना है कि शव देखकर मालूम होता है कि युवक की हत्या की गई है. क्योंकि बाइक में कहीं भी खरोच के निशान नहीं है. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है.


इधर घटना की खबर मिलते ही युवक की पत्नी प्रियंका देवी की रो-रोकर हालत खराब है. वह मायके से ससुराल आ गई है. मां मीना देवी की आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं. बताया जा रहा है कि मृतक रंजीत कुमार यादव बोलेरो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. वह 15 अक्टूबर को दुबई जाने वाला था. उसके पिता जयपुर में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं.