ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

सीवान में पूर्व मुखिया का मर्डर, अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी, पुलिस महकमे में हड़कंप

SIWAN : बिहार में पंचायत चुनाव से पहले खुनी खेल की शुरुआत हो गई है. आये दिन अपराधी बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं. ताजा मामला बिहार के सीवान जिले का है, जहां बदमाशों

सीवान में पूर्व मुखिया का मर्डर, अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी, पुलिस महकमे में हड़कंप
First Bihar
3 मिनट

SIWAN : बिहार में पंचायत चुनाव से पहले खुनी खेल की शुरुआत हो गई है. आये दिन अपराधी बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं. ताजा मामला बिहार के सीवान जिले का है, जहां बदमाशों ने एक पूर्व मुखिया को गोलियों से भून दिया है. इस घटना के बाद इलाके में काफी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. 


वारदात सीवान जिले के दरौली थाना इलाके की है, जहां अपराधियों ने दरौली मठिया के पूर्व मुखिया दयानन्द यादव का मर्डर कर दिया है. बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल लेकर आई है. अस्पताल में भी हंगामा करने और डॉक्टर के साथ हाथपाई करने की बात सामने आ रही है. 


सीवान के एसपी अभिनव कुमार ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि अज्ञात अपराधियों ने दरौली मठिया के पूर्व मुखिया दयानन्द यादव का मर्डर कर दिया है. हालांकि शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि पूर्व मुखिया के जान पहचान के लोगों ने ही इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बहरहाल पुलिस की टीम छानबीन में जुटी हुई है. एसपी अभिनव कुमार ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ़्तारी का दावा किया है.


सीवान में पूर्व मुखिया का मर्डर, अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी, पुलिस महकमे में हड़कंप


गौरतलब हो कि अभी हाल ही में सीवान के पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार ने समाहरणलय स्थित एसपी कार्यालय में थानेदारों के साथ क्राइम मीटिग की थी. क्राइम मीटिग में जिले में बढ़े रहे लूट-पाट की घटनाओं में कमी लाने और अपराध नियंत्रण के लिए एसपी ने सभी थानाध्यक्षों और वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अपराध में कमी लाने का कड़ा निर्देश दिया था. 


एसपी ने थानेदारों को चेतावनी दी थी कि अपराध का ग्राफ बढ़ा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान एसपी ने कई थानेदारों की जमकर क्लास नहीं लगाई थी. एसपीअभिनव कुमार  ने थानेदारों को स्पष्ट तौर पर कहा कि हर हाल में क्राइम कंट्रोल होनी चाहिए. यदि लापरवाही बरती गई तो मैं किसी को छोडूंगा नहीं. जिस थाना क्षेत्र में मैं पहुंचा और वहां के अधिकारी ड्यूटी पर नहीं दिखाई दिए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी. सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्वयं रात्रि-गश्ती करेंगे.

टैग्स