ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: CSP सेंटर में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने की फायरिंग

SIWAN: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुला चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक सीएसपी सेंटर में दिनदहाड़े लूट की वारदात

बिहार: CSP सेंटर में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने की फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुला चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक सीएसपी सेंटर में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है और वह पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक, नवतन थाना क्षेत्र स्थित मठिया मोड़ के पास सीएसपी सेंटर में लूटपाट की यह वारदात हुई है। हर दिन की तरह सीएसपी सेंटर में पैसों का लेन-देन हो रहा था। इसी दौरान तीन की संख्या में बाइक सवार बदमाश ग्राहक बनकर पहुंचे और पिस्टल की नोंक पर एक लाख रुपए लूटकर चलते बने।


लूटपाट कर भागने के दौरान बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की ताकि उनका कोई पीछा न करे। गोली की आवास सुकर आसपास के लोग सकते में आ गए और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।