ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार: ज्वेलर्स की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप, बाल-बाल बची लोगों की जान

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने शहर के बीचोबीच स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की इस घटना के

बिहार: ज्वेलर्स की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप, बाल-बाल बची लोगों की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने शहर के बीचोबीच स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


दरअसल, घटना नगर थाना क्षेत्र के कसेरा टोली मोड़ के पास की है, जहां अमन ज्वेलर्स में हर दिन की तरह मंगलवार को भी ग्राहकों की भीड़ मौजूद थी। खरीद-बिक्री का काम चल रहा था, तभी दो बदमाश दुकान में पहुंचे और दुकान के मालिक दिलीप सोनी से उलझ गया। दुकानदार औ बदमाशों के बीच बकझक शुरू हो गई।


इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी हालांकि गनीमत की बात रही कि किसी को गोली नहीं लगी। दिनदहाड़े गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। इसी दौरान दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। गोलीबारी की घटना के पीछे का कारण पुलिस तलास रही है।