ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

सीवान में रिटायर्ड प्रोफेसर से दिनदहाड़े 49 हजार की छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

SIWAN : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक ताजा मामला सीवान जिले से सामने आ रहा है. जहां बदमाशों ने एक रिटायर्ड प्रोफेसर के साथ दिनदहाड़े छिन

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक ताजा मामला सीवान जिले से सामने आ रहा है. जहां बदमाशों ने एक रिटायर्ड प्रोफेसर के साथ दिनदहाड़े छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. बाइक सवार बदमाश 49 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 


घटना जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां जय प्रकाश चौक पर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. मिली जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड प्रोफेसर रामचंद्र सिंह बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रहे थे. तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाश रुपये का थैला रिटायर्ड प्रोफेसर से छीनकर भाग निकले. 


रिटायर्ड प्रोफेसर रामचंद्र सिंह ने बताया कि बैंक से नगद रुपये निकाल कर वह जेपी चौक से होते हुए जा रहे थे. तभी बाइक सवार बदमाश ट्रैफिक पुलिस के सामने रुपये छीनकर फरार हो गए. बता दें कि रिटायर्ड प्रो रामचंद्र सिंह पत्रकार रूपेश सिंह के पिता हैं. पीड़ित की ओर से घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता