ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

BIHAR CRIME: सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से एक करोड़ की लूट, आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

बिहार के गृह मंत्री बनते ही सम्राट चौधरी ने कहा था कि बिहार में एंटी रोमियो स्क्वॉयड बनेगा और सोशल मीडिया पर गाली देने वालों पर लगाम लगेगा। उनके इस बयान से लोगों को भी यह लगने लगा था कि अब अपराधियों की सच में खैर नहीं है लेकिन...

बिहार
बिहार में अपराधियों का तांडव जारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR CRIME: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार अपराधियों ने सिवान के रघुनाथपुर इलाके में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां टारी बाजार में आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े कृष्णा ज्वेलर्स शॉप में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। 


बिहार की एनडीए सरकार में गृह मंत्री सम्राट चौधरी को अपराधियों ने सीधी चुनौती देने का काम किया है। ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े एक करोड़ रुपये लूटकर अपराधी हथियार लहराते आसानी से नौ दो ग्यारह हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।  सिवान रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के टारी बाजार में अभी अभी दिनदहाड़े छह की संख्या में आए नकाब पोश अपराधियों ने कृष्णा ज्वेलर्स शॉप में लुट की वारदात को अंजाम देकर आसानी से फायरिंग करते हुए निकल गए।


बता दें कि बिहार के गृह मंत्री बनते ही सम्राट चौधरी ने कहा था कि बिहार में एंटी रोमियो स्क्वॉयड बनेगा और सोशल मीडिया पर गाली देने वालों पर लगाम लगेगा। गालीबाजों की अब खैर नहीं है। उनके इस कदम से लोगों को भी यह लगने लगा कि अब अपराधियों की बिहार में खैर नहीं है, लेकिन यहां उल्टे अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं और लगातार पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं।


 इस बार सिवान में इतनी बड़े लूटकांड को अंजाम देकर अपराधियों ने नई सरकार को ही चुनौती देने का काम किया है। बताया जाता है कि आधा दर्जन बाइक सवार अपराधियों ने एक करोड़ के नकद-जेवरात लूट लिया और मौके से फरार हो गये। लूट की वारदात को अंजाम देने के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए 6 राउंड फायरिंग भी की। इस घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने मैसेज दिया है कि चाहे कुछ भी हो जाए बिहार में क्राइम कोई नहीं खत्म कर सकता है। 


पहले बिहार के गृह मंत्री खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे अब एनडीए की नई सरकार में गृह मंत्री नीतीश कुमार से छीनकर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को इस उम्मीद से दिया गया कि शायद वो बिहार के अपराधियों पर लगाम कसेंगे लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है बल्कि अपराधी और बेखौफ नजर आ रहे है। बीते कई दिनों से बिहार में हत्या,लूट, डकैती,चोरी, अपहरण जैसी आपराधिक वारदातें हो रही है, जिसे रोक पाने में नई सरकार और उनकी पुलिस असफल साबित हो रही है। सिवान में इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर नकाबपोश अपराधियों ने अपने मनोबल का प्रमाण दिया है। बहरहाल इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।