ब्रेकिंग
तेज प्रताप यादव की रिहाई पर सीपीआई-माले का सवाल, विधायक संदीप सौरव अब तक जेल में क्यों?भ्रष्ट दारोगा को दो साल की सजा... निगरानी कोर्ट ने सुनाया फैसला, विजिलेंस ने 10 हजार रिश्वत लेते किया था गिरफ्तारबिहार सरकार का बड़ा फैसला: 19 जिलों में SC-ST मामलों के लिए Exclusive Special Courts, करप्शन केस को लेकर पटना और मुजफ्फरपुर नए कोर्ट को मंजूरीमोतिहारी में दलित नाबालिग से दुष्कर्म मामले पर न्याय मार्च, भीम आर्मी और दलित सेना का प्रदर्शन20 साल पहले चलाई थी गोली, अब आया कोर्ट का फैसला; बिहार में 83 साल के बुजुर्ग को 7 साल की सजातेज प्रताप यादव की रिहाई पर सीपीआई-माले का सवाल, विधायक संदीप सौरव अब तक जेल में क्यों?भ्रष्ट दारोगा को दो साल की सजा... निगरानी कोर्ट ने सुनाया फैसला, विजिलेंस ने 10 हजार रिश्वत लेते किया था गिरफ्तारबिहार सरकार का बड़ा फैसला: 19 जिलों में SC-ST मामलों के लिए Exclusive Special Courts, करप्शन केस को लेकर पटना और मुजफ्फरपुर नए कोर्ट को मंजूरीमोतिहारी में दलित नाबालिग से दुष्कर्म मामले पर न्याय मार्च, भीम आर्मी और दलित सेना का प्रदर्शन20 साल पहले चलाई थी गोली, अब आया कोर्ट का फैसला; बिहार में 83 साल के बुजुर्ग को 7 साल की सजा

बिहार में 24 घंटे के भीतर दूसरा एनकाउंटर, पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे के हत्यारे को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

Bihar Crime News: सीवान में पूर्व MLC के भांजे की हत्या के मामले में पुलिस ने एनकाउंटर किया, आरोपी को मुठभेड़ में गोली लगी, जिससे अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Bihar Crime News
सीवान में पुलिस एनकाउंटर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में सम्राट सरकार के तहत पुलिस लगातार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सीवान में गुरुवार तड़के करीब 3 बजे एक बड़े एनकाउंटर में पुलिस ने पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के भांजे हर्ष सिंह की हत्या के आरोपी को मुठभेड़ में गोली मार दी।


जख्मी अपराधी की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा निवासी छोटू कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। उसे पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया।


यह घटना बुधवार शाम सीवान नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास हुई थी, जहां गाड़ी टकराने के विवाद में अपराधियों ने मनोज कुमार सिंह के बहनोई चंदन सिंह और भांजे हर्ष सिंह को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान हर्ष सिंह की मौत हो गई, जबकि चंदन सिंह को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया।


घटना के बाद एसपी पूरन कुमार झा और नगर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। घटनास्थल से एक गोली और एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि अन्य आरोपियों की पहचान की जा सके। जानकारी के मुताबिक, दोनों तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया।


एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी, जिसमें उसने घटना में चार लोगों की संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस टीम आरोपी को हथियार बरामद कराने के लिए हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव ले जा रही थी। जैसे ही पुलिस उसे बताए गए स्थान पर लेकर पहुंची और हथियार दिखाने को कहा, तभी छोटू ने अचानक हाथ छुड़ाकर हथियार निकाल लिया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।


एसपी के अनुसार, आरोपी ने करीब पांच राउंड फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां उसके दोनों घुटनों में लगीं। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत काबू में ले लिया और इलाज के लिए भेजा गया।  सीवान एसपी ने यह भी बताया कि छोटू का आपराधिक इतिहास रहा है और वह कुछ दिन पहले ही छपरा जेल से रिहा हुआ था। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता