ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

सीतामढ़ी में अपराधियों का तांडव जारी, 5 घंटे के भीतर एक और व्यक्ति को मारी गोली

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की घटनाओं को अपराधी बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। दिन में एक प्रोफेसर को अपराधियों ने ग

सीतामढ़ी में अपराधियों का तांडव जारी, 5 घंटे के भीतर एक और व्यक्ति को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की घटनाओं को अपराधी बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। दिन में एक प्रोफेसर को अपराधियों ने गोली मार दी और शाम होते-होते एक और व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना महुआवा गांव की है जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


बता दें कि दिन में बेखौफ बदमाशों ने कॉलेज में घुसकर एक प्रोफेसर को गोली मार दी थी। रवि पाठक फिजिक्स डिपार्टमेंट के एचओडी हैं। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रोफेसर रवि पाठक हर दिन की तरह मंगलवार को भी समय से राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज पहुंचे थे। वे कॉलेज में मौजूद थे, तभी बदमाश वहां पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। 


वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी राम कृष्णा पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने किस कारण से प्रोफेसर को गोली मारी यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस घटना के 5 घंटे भी नहीं हुए कि अपराधियों ने शाम में एक व्यक्ति को गोली मार दी।


बथनाहा के महुआवा के पास बेखौफ अपराधियों ने पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र सिंह कुशवाहा को तीन गोली मारी। जख्मी पंचायत समिति सदस्य को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि उपेंद्र सिंह कुशवाहा बथनाहा प्रखंड के दिग्घी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य हैं। 


सीतामढ़ी में क्राइम अनकंट्रोल हो चुका है और लगातार अपराधिक वारदाते हो रही है दिन मे अपराधियों ने सीतामढ़ी शहर के श्रीराधा कृष्ण गोयनका कॉलेज में घुसकर फिजिक्स प्रोफेसर रवि पाठक को गोली मार दी थी। उनकी स्थिति अभी बेहद गंभीर बनी हुई है और पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही थी की इसी बीच बथनाहा के महुआवा में भी अपराधियों ने पंचायत समिति सदस्य को गोली मारकर पुलिस को बड़ी चुनौती दे दी है। एक के बाद एक घटना के सामने आने के बाद इलाके के लोग भी दहशत में है और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता