ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

SP ने 2 थानेदारों को हटाया, इनसे नहीं संभल रहा था थाना, क्राइम बढ़ने पर लिया कड़ा एक्शन

SITAMARHI : बिहार में इन दिनों पुलिसकर्मियों के ऊपर लगातार गाज गिर रही है. क्राइम कंट्रोल करने में विशाल साबित हो रहे पुलिसकर्मियों को या तो ससपेंड किया जा रहा है या फिर उन्ह

SP ने 2 थानेदारों को हटाया, इनसे नहीं संभल रहा था थाना, क्राइम बढ़ने पर लिया कड़ा एक्शन
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI :  बिहार में इन दिनों पुलिसकर्मियों के ऊपर लगातार गाज गिर रही है. क्राइम कंट्रोल करने में विशाल साबित हो रहे पुलिसकर्मियों को या तो ससपेंड किया जा रहा है या फिर उन्हें पद से हटा दिया जा रहा है. इसी कड़ी में सीतामढ़ी के एसपी ने भी अपने 2 थानेदारो के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. पुलिस कप्तान ने दोनों थानेदारों को उनके पद से हटा दिया है.


सीतामढ़ी एसपी ने रीगा थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया का तबादला कर दिया है. इनके अलावा पुलिस अधीक्षक ने पुनौरा थाना अध्यक्ष दिनेश राम का भी ट्रांसफर कर दिया है. जिला पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक क्राइम कंट्रोल नहीं करने और बेहतर तरीके से थाना नहीं चलाने को लेकर इन पुलिस अधिकारियों की छुट्टी की गई है.


रीगा थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया के स्थान पर बोध कुमार सिंह को नया थानेदार बनाया गया है. जबकि पुनौरा थाना अध्यक्ष दिनेश राम की जिम्मेदारी अब बथनाहा के देवेंद्र कुमार को दी गई है. दिनेश राम को मेजरगंज और सुभाष मुखिया को रुनीसैदपुर में जेएसआई के पद पर तैनात किया गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता