ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

सीतामढ़ी में फिक्स है डीएसपी का रेट, दलाल ने कहा - साहेब 40 हजार मांगे हैं, 35 हजार में सेट किया मामला

SIRTAMARHI : बिहार में इन दिनों एक ओर जिस तेजी से अपराध बढ़ रहा है. बिहार पुलिस भी उतनी ही तेजी से अपना नाम भी कमा रही है. सीतामढ़ी पुलिस से जुड़ी हुई एक ऐसी खबर सामने आई है. जि

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

SIRTAMARHI :  बिहार में इन दिनों एक ओर जिस तेजी से अपराध बढ़ रहा है. बिहार पुलिस भी उतनी ही तेजी से अपना नाम भी कमा रही है. सीतामढ़ी पुलिस से जुड़ी हुई एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने पुलिस की छवि को धूमिल कर दिया है. दरअसल एक पीड़ित व्यक्ति ने डीएसपी के दलाल का कुछ ऑडियो सबूत के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया है. जिसमें साफ तौर पर पुलिस के दलाल को 35 हजार रुपये में मामला सेट करते हुए सुना जा रहा है.


पुपुरी डीएसपी को चाहिए 40 हजार
घटना सीतामढ़ी जिले के पुपुरी अनुमंडल की है. जहां नानपुर थाना में एक मामले को पूरी तरह से पलटने के लिए पुलिस का दलाल पीड़ित व्यक्ति से मामला सेट कर रहा है. एक ऑडियो सामने आई है. जिसमें रहमतुल्लाह नामक पुलिस का दलाल कांड संख्या 3/ 2019 के आरोपियों से 39 हजार घूस मांगते हुए सुनाई दे रहा है. पुलिस के साथ उठने-बैठने वाला यह दलाल काफी चर्चित है. आरोप है कि थानेदार से लेकर पुपरी के डीएसपी संजय पांडे तक का रेट यह सेट कर के बैठा रहता है. ऑडियो में शख्स यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि 35 हजार रुपये लेकर डीएसपी 8 आदमी का नाम हटा देंगे और गैर जमानती धारा को हटा कर जमानतीय धारा में बदल देंगे. बताया जा रहा है कि लोहिता पश्चिम टोले की रहने वाली हुस्नेबनो नामक एक महिला ने केस दर्ज कराया है. 


नानपुर थाना के दारोगा ओम प्रकाश के साथ है दलाल की अच्छी पकड़
नानपुर थाना के दारोगा ओम प्रकाश के साथ दलाल की अच्छी पकड़ है. दारोगा जी, जहां जाते हैं, वहां अपने साथ इस दलाल को भी ले जाते हैं. इतना ही नहीं पुलिस का काम भी दलाल से ही करवाते हैं. एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दारोगा ओम प्रकाश के साथ यह शख्स दिखाई दे रहा है. इस मामले में अनुसंधान करने गए दारोगा के साथ शख्स डायरी पर केस से जुड़ी हुई बातें नोट करता हुआ दिखाई दे रहा है. 


बात एसपी साहेब के पास गई तो बढ़ सकता है रेट
नानपुर थाना में दर्ज 3/2019 मामले में 341,323, 354, 379, 509 धाराएं लगाई गई  हैं. जिसमें मोहम्मद जफर, मोहम्मद, ओवैस मोहम्मद, मो. कैश सहित 13 आदमियों को नामजद अभियुक्त बनाया था. पुलिस का दलाल रहमतुल्ला ऑडियो में आरोपितों से बात करते हुए डीएसपी की ओर से 40000 रुपये मांगे जाने की बात फोन पर कह रहा है. आप ऑडियो में सुन सकते हैं किस तरह प्रत्येक आरोपी आरोपी के संख्या के मुताबिक पैसे लेने की बात की जा रही है. इस ऑडियो में बात करने वाला एक व्यक्ति मोहम्मद ओवैस है, जो इस कांड में आरोपी है. दूसरा रहमतुल्ला है जो खुद को डीएसपी का दलाल बता रहा है. जो यह कह रहा है कि कम से कम 35000 रुपये तो देने ही पड़ेंगे इससे कम में तो कोई मानेगा ही नहीं और अगर कहीं एसपी साहब तक बात चली गई तो रेट और बढ़ सकता है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता