ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

सीतामढ़ी में सरेआम मर्डर, लूट के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

SITAMARHI : जिले में अपराधियों ने लूट के दौरान गैस एजेंसी के एक कर्मी का मर्डर कर दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है.<

सीतामढ़ी में सरेआम मर्डर, लूट के दौरान अपराधियों ने मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI :  जिले में अपराधियों ने लूट के दौरान गैस एजेंसी के एक कर्मी का मर्डर कर दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है.


वारदात सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना क्षेत्र की है. जहां कठौर पंचायत अंतर्गत फलहारी टोला के समीप सुनसान जगह पर बाइक सवार बेखौफ अज्ञात अपराधियो ने शिल्पी इंडेन गैस परशुरामपुर के कर्मी से गैस बिक्री के पैसे लूटने का प्रयास किया. लूट का विरोध करने पर सिर में गोली मारकर कर्मी की हत्या कर दी.


मृतक की पहचान परशुरामपुर गांव निवासी शोभा साह का 28 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में की है. सुनील वर्षो से गांव के ही गैस एजेंसी में बतौर कर्मी के रूप में क्षेत्र में गैस सिलिंडर वितरण करने का कार्य करता था. घटना की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी भेज दिया.


घटना की प्रत्यक्षदर्शी ने थाना अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता को बताया कि फलहारी टोला के समीप अपराधियो ने गैस एजेंसी के कर्मी से रुपये लूटने का प्रयास किया, जिसका उन्होंने विरोध कर गाड़ी लेकर भागने लगा. इसी बीच अपराधियो ने उसके सर में गोली मार दी. जिसे वह लहुलहुआँ होकर गाड़ी के साथ सड़क के नीचे लुढ़क गया और उसकी मौत हो गई.


थानाध्यक्ष ने कहा कि गैस बिक्री का करीब चौदह हजार रुपया सुनील के पास से पाया गया है. उन्होंने कहा कि अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता