ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

सीतामढ़ी में दिनदहाड़े मर्डर, अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोलियों से भूना

SITAMARHI : इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है जहां दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इतना ही नहीं अपराधियों ने हत्या कर व्यक्ति के शव को

सीतामढ़ी में दिनदहाड़े मर्डर, अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोलियों से भूना
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है जहां दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इतना ही नहीं अपराधियों ने हत्या कर व्यक्ति के शव को सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए. वहीं हत्या की सूचना मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. घटना सोनबरसा थाना के भूतही सिंगरहिया नेशनल हाईवे पर की बताई जा रही है. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोनबरसा थाना के भूतही सिंगरहिया नेशनल हाईवे कुछ अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी और शव को वहीं फेंककर फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 


अबतक मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मुजफ्फरपुर का रहने वाला था. वहीं पुलिस को घटनास्थल से करीब आधा दर्जन खोखा मिला है और मृतक के हाथ में घड़ी मिली है. इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मची हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. सीतामढ़ी एसपी के मुताबिक मृतक की मौत करीब 6-12 घंटे पहले ही हो चुकी थी लेकिन अपराधियों ने उसके शव को 1 घंटे पहले घटनास्थल पर फेंका और भाग निकले. फिलहाल आगे की जांच जारी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता