ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

सीतामढ़ी में अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, लूट के दौरान स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना

SITAMARHI : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. सीतामढ़ी जिले में अपराधियों ने दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया. अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी समेत दो लोग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. सीतामढ़ी जिले में अपराधियों ने दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया. अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी समेत दो लोगों को गोली मार दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


पहली वारदात जिले के रुनीसैदपुर थाना इलाके की है. जहां मोरसंड गांव में अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को सरेआम गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक स्वर्ण व्यवसायी अपने घर जा रहा था. तभी पहले से लूट की फ़िराक में बैठे अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोली लगने के कारण स्वर्ण व्यवसायी गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


दूसरी वारदात जिले के कन्हौली थाना इलाके की है. जहां अररिया गांव में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस दौरान एक राहगीर को गोली लग गई. जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़ा. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी व्यक्ति की पहचान अजित कुमार के रूप में की गई है. वह अपने बच्चे के बर्थडे के लिए बाजार से सामान खरीदने आया था. तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दी. जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता